फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई घंटे की बहस के बाद बेनतीजा रहा लावारिस गायों संबंधी प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर विधानसभा में वीरवार को गैर सरकारी कामकाज के दौरान आप विधायक अमन अरोड़ा की ओर से लाया गया प्रस्ताव ढाई घंटे चली बहस के बाद भी बेनतीजा रहा और स्पीकर ने सदन की कार्यवाही अगले दिन के लिए स्थगित कर दी। इस प्रस्ताव के एक हिस्से को लेकर सदन में आप के कुछ विधायकों को छोड़ सभी सदस्यों ने एतराज जताया और प्रस्ताव को अधूरा समर्थन ही मिल सका। सदन की कार्यवाही स्थगित होने तक प्रस्ताव पर कोई नतीजा नहीं निकल सका। शुक्रवार को सुबह प्रश्नकाल के बाद वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल 2020-21 का बजट पेश करेंगे?
विज्ञापन

अमन अरोड़ा ने प्रस्ताव में कहा कि दिन प्रतिदिन विकराल होती जा रही लावारिस पशुओं की समस्या को हल करने के उद्देश्य से देसी नस्ल की गायों की गोशालाओं में संभाल की जाए और अमेरिकी व एचएफ नस्ल के सांड़ों को स्लाटर हाउस भेजा जाए, ताकि जानमाल और फसलों के नुकसान को रोका जा सके। इस प्रस्ताव पर बहस में हिस्सा लेते हुए अधिकांश सदस्यों ने गायों की संभाल का तो समर्थन किया, लेकिन सांड़ों को स्लाटर हाउस भेजने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया। बहस के दौरान इस मुद्दे को लेकर सदन में सदस्यों के बीच नोंकझोंक और शोर शराबा भी होता रहा। आम आदमी पार्टी के कुछ विधायकों को छोड़ अन्य सभी विधायकों ने स्लाटर हाउस संबंधी प्रस्ताव पर कड़ा विरोध जताया। इस दौरान बहस में हिस्सा लेने वाले विधायकों ने अपनी ओर से कई सुझाव भी रखे।
बहस की शुरुआत में अमन अरोड़ा ने प्रस्ताव में कहा कि सूबे में लावारिस पशुओं की संख्या लगभग 2.50 लाख है और इनकी वजह से हुए हादसों में 150 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा हर साल 200 करोड़ रुपये की फसलों का नुकसान होता है और 9 चीजों पर गो-सेस लगाया जाता है। कांग्रेसी विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने कहा कि इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए। इसके लिए हर शहर में पशुओं को रखने वाले व्यक्ति के बारे में एक रिकार्ड रजिस्टर मेंटेन किया जाना चाहिए, जिसमें यह लिखा जाए कि किस व्यक्ति के पास कितने पशु हैं, उसे बेचने या मौत हो जाने पर उसका सेल या डेथ सर्टिफिकेट जारी होना चाहिए। वड़िंग ने कहा कि पशुओं को मार देना, इसका हल नहीं है और प्रस्ताव पर विरोध दर्ज कराया। आप विधायक कंवर संधू ने विरोध जाहिर करते हुए वडि़ंग के सुझाव का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बताया जाए कि किन पशुओं की वजह से हादसे हुए। काऊ सेस से जमा हुए पैसे का आडिट किए जाने की मांग करते हुए कहा कि एक कैटल पाउंड होना चाहिए। इनसे बायो गैस प्लांट लगाया जा सकता है, खाद बनाई जा सकती है। जो लोग अपने पशुओं को छोड़ देते हैं, उसको लेकर सजा का प्रावधान होना चाहिए।
विज्ञापन

कैसे गायों को मार दिया जाए: वडाला
अकाली विधायक गुरप्रताप वडाला ने अरोड़ा पर ही सवाल दागते हुए कहा कि कैसे गायों को मार दिया जाए? उन्होंने इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि इन पशुओं को संभालने की जरूरत है। एक तरफ तो नेशनल एनिमल हसबेंडरी बोर्ड इनकी और देशी गायों की क्रॉस ब्रीडिंग करवाने जा रहा है तो उनसे पैदा होने वाली गाय का क्या करेंगे? कांग्रेसी विधायक अंगद ने कहा कि यह एक बड़ी समस्या है। उन्होंने यूरोपीय देशों का उदाहरण पेश करते हुए लावारिस पशुओं की टैगिग और उन पर जीपीएस लगाने का सुझाव दिया। लेकिन उन्होंने भी लावारिस पशुओं को मारने का विरोध किया।
आम आदमी पार्टी क्या पंजाब में आग लगाना चाहती है: शर्मा
अकाली विधायक एनके शर्मा ने इस प्रस्ताव पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि इस धार्मिक एवं संवेदनशील मुद्दे के जरिये आम आदमी पार्टी क्या पंजाब में आग लगाना चाहती है? उन्होंने कहा कि वह 100 फीसदी गारंटी के साथ कह सकते हैं कि पंजाब का कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी धर्म का क्यों न हो, गाय मारने की बात नहीं कहेगा। शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने मेरे साथ पूरे सूबे की लोगों की भावनाओं का कत्ल किया है। उन्होंने इस बिल पर विरोध जताते हुए कहा कि इस समस्या का हल निकलना चाहिए ,लेकिन पशुओं को मारकर हल नहीं निकाला जा सकता। नस्लों के आधार पर गाय को बूचड़खाने नहीं भेजने दिया जाएगा। इस दौरान सदस्यों के बीच हुई नोंकझोंक में शर्मा ने कहा कि अगर किसी का पिता अमेरिकी हो तो क्या वह उसे मार दिया जाए?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें