चंडीगढ़। राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि अब लोगों को राजस्व सेवाओं के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार ने सब-तहसीलों के अधिकार क्षेत्र में बदलाव किया है। उन्होंने बताया कि गांव नमोल को सब-तहसील चीमा से निकालकर सब-तहसील सुनाम ऊधम सिंह वाला जिला संगरूर के अधिकार-क्षेत्र में शामिल किया गया।
इसी तरह जिला पटियाला में गांव महड़ू टिवाणा और तासलपुर को सब-डिवीजन और तहसील दूधन साधां से जिला पटियाला की ही सब-तहसील घनौर में शामिल किया गया। पहले कई गांवों के निवासियों को राजस्व सेवाओं के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ती थी। उन्होंने बताया कि जिला पटियाला की सब-डिवीजन और तहसील राजपुरा के आठ गांवों मानकपुर, खेड़ा गज्जू, उरना, चंगेरा, ऊचा खेड़ा, गुरदित्तपुरा, हदित्तपुरा और लहलां को तहसील और जिला मोहाली के अधीन सब-तहसील बनूड़ में शामिल किया गया।
इसके अलावा तहसील लुधियाना (पूर्वी) के सात गांव और तहसील लुधियाना (पश्चिमी) के दो गांव (महाल बगात, सलेम टाबरी, फामड़ा, तरफ सेखेवाल, तरफ पीरूबंदा, तरफ बूरड़ा, तरफ नूर भैणी, तरफ काराबारा और हैबोवाल कलां) को शामिल करके एक नई सब-तहसील लुधियाना (उत्तरी) बनाई गई जिससे शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में सेवा प्रदान करने को और मजबूती मिली।