फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुलिस ने बजरी से भरी टिप्पर किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। सुखना चौ के पास ग्राम नगला क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ जीरकपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक बजरी से भरे टिप्पर को जब्त कर उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई खनन विभाग की शिकायत के आधार पर की गई है। खनन निरीक्षक निखिल वर्मा जेई उपमंडल बनूड़ ने 18 दिसंबर को दिए शिकायत में कहा कि तड़के करीब 3.30 बजे उपमंडल अधिकारी बनूड, कार्यकारी अभियंता मोहाली और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने अचानक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मौके पर एक टिप्पर बजरी से भरा हुआ पाया गया। घने कोहरे के कारण खनन सामग्री की सटीक मात्रा का आकलन नहीं हो सका। विभागीय टीम ने मौके पर ही टिप्पर को कब्जे में लेकर चालक सहित जीरकपुर पुलिस के हवाले कर दिया। जांच में खनन एवं खनन अधिनियम (विकास एवं विनियमन अधिनियम, 1957) की धारा के तहत अवैध खनन का मामला पाए जाने पर पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के मामलों में किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें