फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में ट्रैफिक उल्लंघन पर नो मर्सी, उपायुक्त ने सख्त चेतावनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना हेलमेट, ओवरस्पीडिंग और रॉन्ग साइड वालों पर चलेगा विशेष अभियान, सड़क सुरक्षा पहली प्राथमिकता
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। अगर अब भी आप बिना हेलमेट बाइक चला रहे हैं, रॉन्ग साइड से शॉर्टकट मार रहे हैं या तेज़ रफ्तार को स्टाइल समझ रहे हैं, तो संभल जाइए। पंचकूला में अब कोई रियायत नहीं मिलेगी। शुक्रवार को लघु सचिवालय में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “एक गलती, एक जिंदगी छीन सकती है।
उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए और युवाओं को नियमों के प्रति जागरूक किया जाए।

हादसा होने पर पहला एक घंटा है निर्णायक
उपायुक्त ने कहा कि सड़क हादसे के बाद पहला एक घंटा सबसे अहम होता है। इसी दौरान पीड़ित को प्राथमिक इलाज मिल जाए तो उसकी जान बच सकती है। उन्होंने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जाए।
विज्ञापन


सड़कों पर सख्त कार्रवाई
पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि बिना हेलमेट, ओवरस्पीडिंग और रॉन्ग साइड चलने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर चालान काटे जाएं। धुंध वाले मौसम में सड़क किनारे लगे बैरिकेड्स को समय पर हटाने के भी निर्देश दिए गए, ताकि हादसों से बचा जा सके।
विज्ञापन


सड़क निर्माण और फुटपाथ पर कड़ी नजर
उपायुक्त ने सड़क निर्माण एजेंसियों को चेताया कि काम खत्म होते ही सड़क पर पड़ी बजरी, रेती और मलबा तुरंत हटाया जाए। साइन बोर्ड और रोड मार्किंग अनिवार्य करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें