फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला: पब्लिक शेयरिंग साइकिल प्रोजेक्ट उतराने में अव्वल, साइकिल ट्रैक की सुविधा देने में पिछड़ा 

Thu, 03 Jun 2021 11:59 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)

सार

कुछ सड़कें ऐसी हैं, जहां साइकिल ट्रैक के लिए जगह कम है। वहां पर सड़क को पीली लाइन से विभाजित करते हुए साइकिल ट्रैक के लिए जगह बनाई गई है। 
 
विज्ञापन
पंचकूला में सड़क पर पीली लाइन लगाकर बनाया गया साइकिल ट्रैक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पब्लिक शेयरिंग साइकिल को प्रोजेक्ट धरातल पर उतारने में पंचकूला नगर निगम ने ट्राइसिटी में बाजी तो मार ली, लेकिन साइकिल ट्रैक की सुविधा देने में पिछड़ गया। निगम ने साइकिल ट्रैक की सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्लान तैयार किया और पांच करोड़ रुपये का बजट भी पास हुआ। इतना ही नहीं शालीमार चौक के पास से नॉन मोटरराइज्ड बैल कॉरिडोर का निर्माण कार्य भी शुरू करवाया, हालांकि ये अभी तक पूरा नहीं हो पाया। सड़क किनारे जगह कम होने के कारण नगर निगम ने अब पीली लाइन खिंचवा दी है। इस पर करीब 2.5 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।

विज्ञापन

 
पब्लिक शेयरिंग साइकिल प्रोजेक्ट का अच्छा रिस्पांस
निगम जल्द ही मनसा देवी कांप्लेक्स और घग्गर पार सेक्टरों में भी साइकिल दौड़ाने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल निगम की ओर से सिटी सेंटर एरिया में ही यह प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। इस सुविधा को पंचकूला एक्सटेंशन सेक्टरों में नहीं दिए जाने के बाद लोगों में नाराजगी भी है। एक्सटेंशन एरिया में नाडा साहिब जैसे धार्मिक स्थान, आईटी पार्क और इसके अलावा हर्बल पार्क तक की सुविधा है। सवाल यह है कि निगम ने साइकिल प्रोजेक्ट को यहां क्यों नहीं शुरू किया जबकि यहां आठ से ज्यादा सेक्टर और कई सोसायटियां भी हैं। 
 
 

साइकिल ट्रैक का निर्माण कार्य जारी है। वर्तमान में सेक्टर-2, 4 और 5 में काम चल रहा है। कुछ सड़कें ऐसी हैं, जहां साइकिल ट्रैक के लिए जगह कम है। वहां पर सड़क को पीली लाइन से विभाजित करते हुए साइकिल ट्रैक के लिए जगह बनाई गई है। नगर निगम को शहरवासियों की सुविधा की चिंता है। इस कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा। - कुलभूषण गोयल, मेयर पंचकूला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट
21 सितंबर 2019 से 31 मई 2021 तक

याना ऐप डाउनलोड - 48378
साइकिल की सवारी - 296066
दूरी तय - 491745  किलोमीटर
कार्बनडाइऑक्साइड बचाई - 122935 किलोग्राम

जहां बहुत अच्छा रिस्पांस है
सेक्टर -5 टाउन पार्क
लेबर चौक
सेक्टर -15 गोल चक्कर
सेक्टर -20 मार्केट
सेक्टर -10 होटल शिराज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें