फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीति आयोग ने ब्लॉक हर्षा छीना को दी 3 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। भारत सरकार के नीति आयोग ने जिले के ब्लॉक हर्षा छीना को डेल्टा रैंक दिसंबर 2023 के तहत पूरे देश में नंबर वन स्थान पर आने के लिए 3 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि जारी की है। इस राशि के तहत ब्लॉक हर्षा छीना के जगदेव कलां गांव को सोलर सिस्टम से लैस करना, स्वास्थ्य केंद्रों का विस्तार और मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण करना है। इस संदर्भ में डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने बताया कि खुशी की बात है कि अभिलाषी ब्लॉक प्रोग्राम के तहत जिला पूरे देश में पहले स्थान पर आया है। उन्होंने बताया कि पेडा के सहयोग से गांव जगदेव कलां में 550 केवी का सोलर ग्रिड स्थापित किया जाएगा, जिससे सरकारी कन्या मिडिल स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र व पंचायत घर में एक-एक किलोवाट के 3 सोलर प्लांट लगाए जाएंगे, जिससे सौर ऊर्जा से बिजली मिलेगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा ब्लॉक हर्षा छीना में स्वास्थ्य केंद्र को नए उपकरण, अदलीवाल केंद्र की मरम्मत, स्ट्रेचर, फ्रिज, पोर्टल जनरेटर, सेल काउंटर रीजेंट, एचबी मीटर, मरीज मॉनिटरिंग स्क्रीन आदि उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अलावा ईसापुर केंद्र में पानी के लिए नया बोर भी करवाया जाना है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा ब्लॉक हर्षा छीना में 10 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे, जिनमें नया फर्नीचर, अलमारी, स्मार्ट टीवी, वजन मशीन, बच्चों के लिए खिलौने व बर्तन, नई रसोई का निर्माण, 20 X15 फीट का नया ड्राइंग रूम बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इन कारणों के कारण मिला ब्लॉक हर्षा छीना को सम्मान :
डीसी साहनी ने बताया कि अभिलाषी ब्लॉक प्रोग्राम के तहत ब्लॉक हर्षा छीना में छह मुख्य कार्य सफलतापूर्वक पूरे किए गए हैं, जिनमें किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित करना, प्रसव पूर्व देखभाल पंजीकरण सुनिश्चित करना, मधुमेह और उच्च रक्तचाप के रोगियों की व्यापक जांच, स्वयं सहायता, सहायता समूह, मनरेगा के तहत जॉब कार्ड समय पर जारी करना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत परिवारों को समय पर सुविधा प्रदान करना शामिल है और इन सभी लक्ष्यों को सफलतापूर्वक हासिल किया गया है और इन थीमों के तहत बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जाना था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें