फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पर्वतारोही तेगबीर सिंह का रोपड़ पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोपड। छह साल और नौ महीने के पर्वतारोही तेगबीर सिंह ने सबसे कम उम्र में रूस में यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस पर चढ़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है और उन्होंने जिले के साथ-साथ पंजाब और देश का नाम भी रोशन किया है। रोपड़ पहुंचने पर हलका विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा के नेतृत्व में इस पर्वतारोही का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और सभी को बोटिंग क्लब में बोटिंग करवाई गई। विधायक चड्ढा ने तेगबीर सिंह और उनके परिवार को इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दी और तेगबीर सिंह को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

रोपड के शिवालिक स्कूल के कक्षा 2 के छात्र तेगबीर सिंह ने इससे पहले अगस्त 2024 में माउंट किलिमंजारो (अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी) को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के एशियाई बनने का कीर्तिमान स्थापित करते हुए वाघा कुशाग्र महाराष्ट्र के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के साथ-साथ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज करवाया है। इसके अलावा तेगबीर ने माउंट एवरेस्ट (नेपाल) के बेस कैंप को फतह करने का भी कीर्तिमान स्थापित किया है। तेगबीर सिंह ने 28 जून 2025 को माउंट एल्ब्रस की 18510 फीट (5642 मीटर) ऊंची चोटी को फतह कर कीर्तिमान स्थापित किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें