फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निपुण हरियाणा मिशन 2.0 : पंचकूला के विद्यालयों ने किया कमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
275 में से 210 विद्यालय ए श्रेणी में, विद्यार्थियों ने हिंदी व गणित में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। निपुण हरियाणा मिशन 2.0 के तहत 29 और 30 दिसंबर 2025 को कक्षा 2 और 3 के विद्यार्थियों की सेन्सस असेसमेंट में पंचकूला के विद्यालयों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले के कुल 275 विद्यालयों में से 210 विद्यालय ए श्रेणी में, 36 बी में और केवल 27 सी श्रेणी में रहे।
खंडवार परिणाम में बरवाला के 47 में से 37, मोरनी के 63 में से 50, रायपुर रानी के 43 में से 37 और पिंजौर के 122 में से 86 विद्यालय ए श्रेणी में शामिल रहे। कक्षा 2 में हिंदी में 81% और गणित में 87.16% विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि कक्षा 3 में हिंदी 76.4% और गणित 87.16% रही।
विज्ञापन

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में चितकारा इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 28, पंचकूला में भव्य समारोह आयोजित किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी, प्रधानाचार्या डाइट सुजाता और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी, 11 क्लस्टर्स के मुखिया, मेंटर्स, ब्लॉक एफएलएन कोऑर्डिनेटर्स, एसपीआईयू सदस्य और पंचायत प्रतिनिधियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों को बधाई दी और भविष्य में इसी जोश और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें