पुलिस कमिश्नर विजेता पुलिस कर्मचारियों के साथ। संवाद
पंचकूला। पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने, पुलिसिंग का अनुभव देने और उत्कृष्ट कार्य करने वाले नौ पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया है। सराहनीय योगदान के लिए पत्र देकर पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित पुलिसकर्मियों में उप निरीक्षक अभिषेक छिल्लर, उप निरीक्षक जगमीत सिंह, उप निरीक्षक जगदीश कुमार, उप निरीक्षक सुखविन्द्र सिंह, उप निरीक्षक गुरपाल सिंह, सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार, सहायक उप निरीक्षक राजीव कुमार, मुख्य सिपाही सुनील कुमार और मुख्य सिपाही कुलदीप शामिल हैं। पुलिस आयुक्त ने पुरस्कृत पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौजूदा कार्यप्रणाली में सुधार के लिए सुझाव लिए। संवाद