फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थरबाजी मामले में चार महिला समेत नौ को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। राजीव कॉलोनी में दो पक्षों के बीच पथराव और झगड़े के साथ पुलिस पर पथराव के मामले में नौ आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बुधवार रात हुए इस झगड़े के दौरान जैसे ही पुलिस यहां पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस पर भी पथराव शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

सेक्टर-14 के थाने में आरोपियों पर पुलिस पर पथराव करने और ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। मामले की तफ्तीश करते हुए दोनों पक्षों से चार महिला सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुमेर, संजय, मितो, सविता, साहिल, विक्की, सुनिता निवासी राजीव कॉलोनी सेक्टर-17 पंचकूला और कुलविन्द्र निवासी मौलीजागरां चंडीगढ़ के रूप में हुई है। इन सभी आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें