फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एनएचएम की ओर से हड़ताल 17वें दिन रही जारी, क्रमिक अनशन पर बैठे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा एनएचएम कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर पंचकूला जिले में तैनात एनएचएम के तीन सौ कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को 17वें दिन भी जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने क्रमिक भूख हड़ताल की।
पंचकूला एनएचएम के अध्यक्ष अरविंद यादव, एनएचएम की नर्सिंग ऑफिसर संध्या, अश्विनी अैर भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार कटारिया ने बताया कि सरकार ने एनएचएम कर्मचारियों की मांग अभी तक मानी नहीं गई है। वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग भी नहीं मानी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी मुख्य मांगें हैं कि एनएचएम सर्विस बाइलॉज के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ न की जाए। सभी एनएचएम कर्मचारियों को नियमित किया जाए। नियमित किए जाने तक एलटीसी, ग्रेज्युटी, अर्जित अवकाश, शिशु देखभाल अवकाश, अनुकंपा सहायता और हरियाणा सिविल सर्विस रूल 2016 लागू करते हुए सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें