पंचकूला। नशा सप्लाई करने वाले आरोपी को सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सुरेश कुमार है। वह हिमाचल के खरान का रहने वाला है। आरोपी के पास से पुलिस ने 240 ग्राम चरस बरामद किया है। सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच इंचार्ज गुरमेल सिंह ने बताया कि कालका से आरोपी को हिरासत में लिया और चेकिंग करने पर उससे 240 ग्राम चरस मिला। संवाद