फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी की कार्रवाई: रायपुररानी में अवैध खनन में लिप्त टिप्पर व जेसीबी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की टीम ने सोमवार को गांव पारवाला के समीप अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक टिप्पर और एक जेसीबी मशीन को कब्जे में लिया। यह कार्रवाई क्षेत्र में चल रही अवैध खनन गतिविधियों की सूचना के आधार पर की गई।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, एनजीटी की विशेष टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से मिट्टी व खनिज का खनन कर रहे एक टिप्पर और जेसीबी मशीन को रंगे हाथों पकड़ा। दोनों वाहनों को जब्त कर रायपुररानी थाना लाया गया, जहां उन्हें इम्पाउंड कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।



एनजीटी की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त माफिया में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र पिछले कुछ समय से अवैध खनन गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। एनजीटी की टीम ने मौके पर खनन क्षेत्र का निरीक्षण भी किया और संबंधित विभागों को इस पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें