फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका रेलवे स्टेशन के पास जन औषधि केंद्र खोलने की कवायद हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। रेलवे स्टेशन कालका के पास जन औषधि केंद्र खोलने की कवायद तेज हो गई है। रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए टेंडर प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है। यह जन औषधि केंद्र कालका रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में खोला जाएगा। इससे रेलवे स्टेशन कालका पर पहुंचने वाले यात्रियों व आमजन को सस्ते दामों पर दवाइयां मिल सकेंगी।
विज्ञापन

गौरतलब है इससे पहले पटियाला रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में भी जन औषधि केंद्र खोला गया है। उसके प्रति लोगों की बेहतर प्रतिक्रिया को देखते हुए अब कालका रेलवे स्टेशन के पास भी जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारी चल रही है। जन औषधीय केंद्र में सामान्य मेडिकल स्टोरों में मिलने वाली दवाइयों की तुलना में काफी हद तक कम रेट में जेनेरिक दवाइयां मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें