फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम की शिकायत के लिए नया टोल-फ्री नंबर 1930 जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए पंजाब पुलिस के साइबर क्राइम सेल ने नागरिकों को किसी भी साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर ‘1930’ डायल करने की अपील की है।
विज्ञापन

नेशनल हेल्पलाइन नंबर ‘1930’ के इस नए संक्षिप्त संस्करण ने मौजूदा हेल्पलाइन नंबर ‘155260’ की जगह ले ली है, जिसे शुरुआती रूप से गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा प्रोजेक्ट सिटीजन फाइनेंशियल साइबर फ्रॉड रिपोर्टिंग एंड मैनेजमेंट सिस्टम (सीएफसीएफआरएमएस) के तहत साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार नागरिकों के वित्तीय नुकसान को रोकने के लिए शुरू किया गया था। पंजाब के डीजीपी वीके भावरा ने बताया कि पहले यह सुविधा केवल कामकाज के दिनों के दौरान सुबह 9 से शाम 5 बजे तक एक ही हॉटलाइन पर उपलब्ध होती थी। इसे अब अपग्रेड किया गया है और शिकायत दर्ज करते समय लाइन व्यस्त रहने की समस्या के समाधान के लिए यह सुविधा अब दो हॉटलाइन पर 24 घंटे काम कर रही है। अब नागरिक 1930 डायल करके किसी भी समय साइबर वित्तीय धोखाधड़ी संबंधी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
शिकायत दर्ज कराने पर पीड़ित को एसएमएस द्वारा शिकायत का एक रसीद नंबर प्राप्त होगा और उसे राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर धोखाधड़ी का पूरा विवरण 24 घंटे के अंदर रसीद नंबर का प्रयोग करते हुए जमा करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें