मोनिका गुप्ता ने समाधान शिविर में सुनी लोगों की समस्याएं
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। डीसी मोनिका गुप्ता ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के निर्देशानुसार जिलावासियों की समस्याओं जल्द समाधान के लिए डीसी कार्यालय में समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रत्येक कार्यदिवस में आयोजित हो रहा है। डीसी मोनिका गुप्ता ने समाधान शिविर में 7 समस्याएं सुनीं। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के जल्द निपटान के निर्देश दिए।
स्मृति सैनी निवासी सेक्टर-11 पंचकूला ने डीसी को बताया कि उसका एक घर गांव मंडवाल में भी है, जहां वो कभी-कभी जाती है। वहां रहने वाली पड़ोसन उसको मेन गेट से आने के लिए मना करती है। डीसी ने डीडीपीओ को जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।
इस मौके पर एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, जिला विकास एवं पंचायत विभाग, राजस्व विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, बाल कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, मत्सय विभाग, पुलिस विभाग, माइनिंग, पीडब्लयूडी बीएंड आर, सिंचाई विभाग, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, यूएचबीवीएन, नगर निगम कालका व पंचकूला के अधिकारी मौजूद रहे।