पंचकूला। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने आश्विन नवरात्र के तीसरे दिन श्री माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेका। इसके उपरांत उन्होंने विधिवत हवन में आहुतियां डाली। श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड पहुंचने पर उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक विनय प्रताप सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी वाईएस गुप्ता, बोर्ड के गैर सरकारी सदस्यों ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर एडीसी टू गवर्नर परमवीर सिंह परमार (पीपीएस) भी उनके साथ उपस्थित रहे।
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने बोर्ड के मौजूद गैर सरकारी सदस्यों से परिचय किया और सभी को नवरात्रों की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए किए प्रबंधों की भी जानकारी ली। उन्होंने माता मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं को दिए जा रहे पैक्ड प्रसाद की सुविधा और ई-टोकन सिस्टम और प्रबंधों की सराहना की। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रधान अजय शर्मा, पूर्व गेल निदेशक बंतो कटारिया, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति, एसडीओ पाहूजा, बोर्ड के सदस्य बलकेश वत्स, श्यामलाल बंसल, नरेंद्र जैन, कमल अवस्थी, हरबंस सिंगला, नरेंद्र जैन, अमित जिंदल, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की सदस्या नीलम अवस्थी भी उपस्थित रहीं।