फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र : पूर्व उपमुख्यमंत्री ने माता मनसा देवी मंदिर में नवाया शीश, कहा- माता रानी केंद्र और प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि ताकि तीनों कृषि कानून रद्द हो सके

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पांचवें नवरात्र पर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सिद्ध शक्तिपीठ माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की जनता की खुशहाली की प्रार्थना की। वहीं, माता रानी से केंद्र और प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने की कामना की, ताकि तीनों कृषि कानूनों को वापस हो और किसानों को राहत मिले।
विज्ञापन

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने कहा है कि माता रानी के दरबार में आते ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को किसानों के प्रति दिए भड़काऊ बयान को भी वापस लेना पड़ा था। उन्होंने प्रार्थना की है कि माता रानी इस जनविरोधी सरकार को सद्बुद्धि दे, जिससे किसानों के हित में फैसला लिया जाए। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस पार्षद पद के उम्मीदवार रहे ओम शुक्ला और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें