फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय ताइक्वांडो : तेजवीर ने रजत पदक जीतकर किया नाम रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 37वीं सब जूनियर एंड छठी कैडेट राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता खेलो इंडिया स्पोर्ट्स कांप्लेक्स देहरादून में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पंजाब टीम के कुल ग्यारह खिलाड़ियों ने क्वालिफाई किया था, जिसमें से आठ खिलाड़ी हाई किक ताइक्वांडो अकादमी के थे।
विज्ञापन

हाई किक ताइक्वांडो एकेडमी जीरकपुर के खिलाड़ियों तेजवीर सिंह, धैर्य चौधरी, पुरहान चौधरी, चिन्मय रावत, रायांश बिष्ट, मनन छिकारा, रेहान और अहाना गोयल ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। तेजवीर सिंह ने कैडेट वर्ग में अंडर-41 किलोग्राम केटेगरी में रजत पदक जीतकर नाम रोशन किया। तेजवीर के पदक जीतने पर पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन की महासचिव नीलाम देवी और अकादमी के कोच सीमा चौधरी और लखबीर सिंह चौधरी ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें