जूनियर नेशनल लीग क्रिकेट चैंपियनशिप
- फोटो : अमर उजाला
पारस की शानदार गेंदबाजी की बदौलत शहीद भगत सिंह हरियाणा रूरल प्रीमियर जूनियर नेशनल लीग क्रिकेट चैंपियनशिप में हरियाणा अंडर-14 की टीम ने चंडीगढ़ की टीम को आठ विकेट से शिकस्त दे दी। पारस के इस शानदार प्रदर्शन से उनको मैन आफ द मैच चुना गया।
इस चैंपियनशिप का आयोजन पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में किया जा रहा है। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में सिर्फ 12 ओवर्स का खेल खेला गया। चंडीगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में आठ विकेट पर 65 रन बनाए।
दिव्यांशु सिंह ने 23, युगम राठी ने 11 रन बनाए। इजाज अहमद ने पांच रन देकर दो विकेट हासिल किए, जबकि पारस ने 16 रन देकर दो विकेट झटके। इसके जवाब में हरियाणा की टीम ने 11.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रणव पुंज ने 24 रन बनाए और आर्यन शर्मा ने 19 रन बनाए।
नेपाल ने तमिलनाडु को 38 रन से हराया
मंगलवार दिन में खेले गए दूसरे मैच में नेपाल की टीम ने तमिलनाडु की टीम को 38 रन से हराया। नेपाल के प्रणय शाह ने 36 गेंदों पर 47 रन बनाए। उनको मैन आफ द मैच घोषित किया गया। नेपाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में तीन विकेट खोकर 110 रन बनाए। प्रणय ने 47, अंकी श्रेष्ठ ने 14 रन बनाए। मोहन राज ने 28 रन देकर दो विकेट झटके। तमिलनाडु की टीम 12 ओवर में चार विकेट पर 72 रन ही बना सकी। मोहम्मद इशाद ने 33, मोहन राज ने 25 रन बनाए। शुभम खत्री ने 11 रन देकर दो विकेट झटके।