फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा: स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से की अपील, नेत्रदान के लिए आएं आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सोमवार को 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों से नेत्रदान के नेक कार्य के लिए आगे आने की अपील की। यह पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक मनाया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग इस दौरान आम लोगों को जागरूक करने के लिए गतिविधियां चलाएगा। कॉर्निया क्षतिग्रस्त होने से कॉर्नियल अंधापन होता है। दाता की आंखों से कॉर्निया लेकर पीड़ित व्यक्ति में ट्रांसप्लांट किया जाता है जिससे उसे दृष्टि मिलती है। भारत में लगभग 11 लाख लोग कॉर्नियल अंधेपन से पीड़ित हैं और हर साल 25,000 नए मामले जुड़ते हैं। देश में 1 लाख से अधिक कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की आवश्यकता है पर हर साल केवल 25,000 ही होते हैं। राज्य भर में जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे जिसके लिए सिविल सर्जनों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें