फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति वंदन से राजनीति में बढ़ेगी भागीदारी: उषा प्रियदर्शी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें नेतृत्व के अवसर देने के लिए लगातार काम कर रही है। महिलाएं परिवार के साथ देश के विकास में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का मामला करीब 27 साल तक लंबित रहा।
विज्ञापन

वर्ष 1996 में पहली बार महिला आरक्षण विधेयक पेश हुआ था। वर्ष 2010 में राज्यसभा से पारित होने के बाद भी यह लोकसभा में लंबित रहा। वर्ष 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने से महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया। इससे महिलाओं को कानून बनाने और नीतिगत फैसलों में भागीदारी का अवसर मिलेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें