फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : 28 मार्च से सरसों, एक अप्रैल चने और एक जून से सूरजमुखी की खरीद होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में सरसों की सरकारी खरीद 28 मार्च, चने की खरीद एक अप्रैल और सूरजमुखी की खरीद एक जून से शुरू की जाएगी। राज्य सरकार सरसों 5050 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), चना 5230 रुपये प्रति क्विंटल और सूरजमुखी 6015 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर खरीद करेगी। बुधवार को मुख्य सचिव संजीव कौशल ने रबी खरीद सीजन 2022-23 में चना, सरसों और सूरजमुखी की फसलों की खरीद के लिए किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में बताया गया कि हरियाणा राज्य भंडारण निगम, हैफेड और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग मंडियों व खरीद केंद्रों की पहचान करेंगे। इसके अलावा खरीद कार्यक्रम भी तैयार किया जाएगा। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की एसीएस सुमिता मिश्रा, एसीएस अनुराग रस्तोगी और कृषि विभाग के महानिदेशक हरदीप सिंह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े, जबकि हैफेड के प्रबंध निदेशक ए श्रीनिवास उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वर्ष 2020-21 के दौरान 15.98 लाख एकड़ भूमि पर 13.13 लाख मीट्रिक टन सरसों का उत्पादन हुआ, जबकि वर्ष 2021-22 के दौरान 18.67 लाख एकड़ भूमि पर 14.82 लाख मीट्रिक टन सरसों के उत्पादन की संभावना है। वर्ष 2020-21 के दौरान 88 हजार एकड़ भूमि पर 36 हजार मीट्रिक टन चने के उत्पादन हुआ, जबकि वर्ष 2021-22 के दौरान 89 हजार एकड़ भूमि पर 40 हजार मीट्रिक टन चने के उत्पादन होने की संभावना है। इसके अलावा, वर्ष 2020-21 के दौरान 30 हजार एकड़ भूमि पर 25 हजार मीट्रिक टन सूरजमुखी का उत्पादन हुआ, जबकि वर्ष 2021-22 के दौरान 37 हजार एकड़ भूमि पर 30 हजार मीट्रिक टन सूरजमुखी के उत्पादन की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें