फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस

Sat, 25 Jun 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
पंचकूला में एक दिन में दो हत्याओं की गुत्थी पंचकूला पुलिस दो दिन में नहीं सुलझा पाई है। इसमें से एक मामला है पंचकूला सेक्टर-16 की बुजुर्ग महिला के मर्डर का और दूसरा सेक्टर-12-12ए में आईसक्रीम बेचने वाले एक विक्रेता का। सवाल सीधा पंचकूला पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा है। 
विज्ञापन


शहर में दो हत्याओं की अनसुलझी गुत्थी पुलिस की नाक का सवाल बन गया है। पंचकूला पुलिस का कहना है कि दोनों ही हत्याओं के मामले में पुलिस टीम आरोपियों के सुराग की तलाश कर रही है। सेक्टर-16 में रहने वाली बुजुर्ग महिला कृष्णा देवी की हत्या के मामले में पंचकूला पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जो हत्या के दिन महिला के घर में आया था। सेक्टर-16 में आसपास और सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण पंचकूला पुलिस के हाथ अन्य कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस इस मामले में पड़ोसियों के साथ ही आसपास रहने वालों से पूछताछ कर रही है। 

सेक्टर 12-12 ए में आइसक्रीम बिक्रेता विमल किशोर की हत्या के मामले में भी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की फोटो जरूर तैयार करवाई है पर यह आरोपी कौन हैं और कहां के रहने वाले हैं, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं जुटा सकी है। पुलिस विमल किशोर मर्डर केस में उसके मोबाइल फोन की काल डिटेल की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें