कावा ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
- फोटो : अमर उजाला
सीआरपीएफ सेंटर की महिलाओं के उत्थान में कार्यरत कावा ने शुक्रवार को ग्रुप सेंटर में अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर रिटायर्ड आईजीपी जीजे सिंह की पत्नी सुखजीत कौर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कावा की संरक्षक सुरिंदर कौर ने बताया कि सीआरपीएफ के विभिन्न ग्रुप सेंटर में महिलाओं के वेलफेयर के लिए सीआरपीएफ वेेलफेयर एसोसिएशन कावा द्वारा कार्य करवाए जाते हैं, जिसमें सिलाई कढ़ाई आदि मुख्य हैं। हुनर प्राप्त कर महिलाएं अपना काम शुरू कर आर्थिक रूप से और मजबूत होती हैं। सुरिंदर कौर ने बताया कि हर साल 22 जून को कावा रेजिंग डे मनाया जाता है। इस अवसर पर डीआईजी डाक्टर प्रताप सिंह, कमांडेंट एसएस सिद्धू, डीसी स्टोर केके भंडारी, दरबारा सिंह ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत की।