फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम : बकाया जमा होने के बाद मोबाइल टॉवरों के कनेक्शन जोड़ेगी नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम को करोड़ों रुपये नहीं देने वाली मोबाइल कंपनियों को नगर निगम ने कोई भी रियायत देने से इनकार किया है। निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक बकाया राशि जमा नहीं करवा दी जाती, तब तक कनेक्शन नहीं जोड़े जाएंगे। नगर निगम पंचकूला की तरफ से सेक्टर-9, 11 और 21 में मोबाइल लाइन के कनेक्शन काटे गए हैं। कंपनियों को बार-बार नोटिस देने के बाद भी यह राशि जमा नहीं करवाई गई है। मोबाइल टॉवर कंपनियों से नगर निगम को 17 करोड़ 73 लाख 74125 रुपये वसूलने जाने हैं।
विज्ञापन

नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार एटीसी टेलीकॉम प्राइवेट लिमिटेड से नगर निगम 45 टॉवर की एवज में 1 करोड़ 66 लाख 11000 रुपये, इंडस टॉवर लिमिटेड से 52 टॉवर की एवज में 76 लाख 54000 रुपये, रिलायंस जियो लिमिटेड से 60 टॉवर के 13 करोड़ 87 लाख 29000 रुपये, एयरटेल से 17 टॉवर के 1 करोड़ 19 लाख 40,125 रुपये, भारती एयरटेल लिमिटेड से 4 टॉवर के 12 लाख 40 हजार रुपये, इंडस टॉवर से तीन टॉवरों के 9 लाख रुपये, इंड्स टॉवर से दो टॉवरों के 6 लाख रुपये, रिलायंस जियो से एक टॉवर का 3 लाख रुपये वसूलने हैं।
नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि शहर में मोबाइल टावर और लीज लाइन का लगभग 100 करोड़ रुपये बकाया है। संबंधित कंपनियों को इस संबंध में नोटिस जारी कर भुगतान करने के निर्देश दिए थे। नगर निगम को चलाने के लिए फंड्स की काफी आवश्यकता है और सरकार द्वारा भी हिदायतें दी जा चुकी हैं कि नगर निगम में अपने स्तर पर फंड्स जुटाएं, इसलिए जहां पर करोड़ों रुपये नगर निगम के फंसे हैं, उसे लेने के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा। मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि बड़ी-बड़ी मोबाइल कंपनियों द्वारा लाइन बिछाने के पश्चात सड़कों पर गड्ढों को पूरी तरह से भरा नहीं जाता, जिससे लोगों को असुविधा भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें