फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह ने संभाला पदभार, अधिकारियों ने किया उनका स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त धर्मवीर सिंह ने सोमवार को कार्यभार संभाला। सेक्टर-14 निगम कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मीटिंग की और शहर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि पंचकूला शहर को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त करवाना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारी अपने जिम्मेदारी का निर्वाहन गंभीरता से करें और जनता से जुटे कार्यों की फाइलों को तत्काल प्रभाव से पास करें। निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह ने अधिकारियों से कहा कि लोगों को कार्य करवाने के लिए कार्यालय का चक्कर काटना पड़े ये उन्हें स्वीकार नहीं है। उनके पास इस तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए।
उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया कि वह शहर को साफ-सुथरा बनाने में निगम का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है इसलिए पूरी सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। बता दें कि धर्मवीर सिंह 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने पंचकूला निगम के आयुक्त का कार्यभार संभाला है। इससे पहले वह यमुनानगर नगर निगम में बतौर आयुक्त थे। इससे पहले भी वे प्रदेश के कई जिलों में अहम पदों पर कार्यरत रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें