पंचकूला। लॉकडाउन की आड़ में कुछ मल्टीनेेशनल कंपनियां मालिकों को उनके स्थान का किराया नहीं दे रही हैं। ऐसे मेें बुजुर्ग लोग जिनका गुजारा सिर्फ इन कंपनियों से आने वाले किराये से ही होता है, वे काफी परेशान हो रहे हैं।
उत्तरी हरियाणा जोन के सचिव योगेश्वर शर्मा ने बताया है कि चंडीगढ़ व पंचकूला में लोगों ने अपने शोरूम अथवा बूथ मल्टीनेशनल कंपनियों को किराये पर दे रखे हैं। अब इन कंपनियों के प्रबंधक उन्हें दो माह से किराया नहीं दे रहे हैं। इस कारण उनका गुजारा मुश्किल हो रहा है क्योंकि वे सेवानिवृत्ति के बाद से वे इस किराये पर ही निर्भर हैं। योगेश्वर शर्मा ने हरियाणा सरकार व चंडीगढ़ प्रशासन से मांग की है कि वह मल्टीनेशनल कंपनियों को भी दिशा-निर्देश जारी करें कि लोगों का किराया जारी करें। उन्होंने यह भी बताया कि कहा कि इस बारे सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन भी है कि आप किसी मकान मालिक का किराया नहीं रोक सकते।