पंचकूला। हरियाणा वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन की तरफ से रविवार को 42वें दिन भी धरना जारी रहा। प्रदर्शन करते टीचर्स ने अपनी लंबित मांगें मानने के लिए सरकार से मांग की है। रविवार को सेक्टर-5 धरना स्थल पर पहुंच कर वोकेशनल टीचर्स ने धरना कर कहा कि वोकेशनल टीचर्स की मांगें नहीं मानी जाएंगी तो जल्द ही महाआंदोलन किया जाएगा।
वोकेशनल टीचर्स को शिक्षा विभाग में मर्ज करने, समान काम-समान वेतन देने, सर्विस रूल लागू कर 58 साल तक जॉब सिक्योरिटी देने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि अगर यह मांगें नहीं मानी गईं तो महिला शिक्षक मुंडन करवाएंगी। इस मौके पर हरियाणा वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन के राज्य प्रधान अनूप ढिल्लो, राज्य सचिव कुलविंदर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।