पंचकूला। एक्सटेंशन लेक्चरर्स मांगों को लेकर पिछले काफी समय से सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर बैठे हुए हैं। मंगलवार को हायर एजूकेशन डिपार्टमेंट के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी आनंद मोहन शरण ने एक्सटेंशन लेक्चरर्स वेलफेयर एसोसिएशन की 5 सदस्य प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। इसमें हायर एजूकेशन डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर सुखविंदर, हेमंत वर्मा और डायरेक्टर दीपक शर्मा शामिल थे।
एक्सटेंशन लेक्चरर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर सिंह और सह सचिव सरोज दहिया ने बताया कि बैठक सकारात्मक रही है। एक्सटेंशन लेक्चरर्स की ज्यादातर मांगों पर सहमति बनने पर 21 फरवरी से आमरण अनशन पर बैठे एक्सटेंशन लेक्चरर्स ने आमरण अनशन खोलने का निर्णय लिया है। सरकार के निर्देश पर हायर एजूकेशन डिपार्टमेंट के आला अधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर आमरण अनशनकारी शेर सिंह, सरोज दहिया, डॉ. तरुणा पंघाल, वीरेंदर और ईश्वर सिंह को जूस पिलाकर आमरण अनशन खुलवाया।
राज्य कार्यकारिणी सदस्य शेर सिंह ने बताया कि दूसरे दौर की वार्ता जल्द ही मुख्यमंत्री हाउस में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के साथ होगी। मंगलवार को मीटिंग के लिए जाने वाले सदस्य डॉ. इंदु, डॉ श्रेयशी, प्रो वीरेंद्र ,प्रो सरोज दहिया ओर प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर सिंह थे।