फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जिस स्कूल में पढ़ीं, डीएसपी बनकर वहीं पहुंचीं नेहा कमल

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन से लक्ष्य हासिल करने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। जिस स्कूल में कभी विद्यार्थी के रूप में शिक्षा ग्रहण की थी, उसी स्कूल में डीएसपी बनकर पहुंचीं नेहा कमल का जेपी गुरुकुल हाई स्कूल में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार सहित शिक्षकों ने नेहा कमल और उनके माता-पिता को सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य ने कहा कि स्कूल की पूर्व छात्रा का डीएसपी बनकर लौटना पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है। नेहा ने पहली से दसवीं कक्षा तक इसी स्कूल में शिक्षा ग्रहण की और हमेशा परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डीएसपी नेहा कमल ने विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र देते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे हासिल करने के लिए मेहनत, लगन एवं अनुशासन के साथ प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल सपने देखने से सफलता नहीं मिलती, बल्कि उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत जरूरी है। उनकी उपलब्धि से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें