फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता में येलो हाउस ने बाजी मारी, विजेता विद्यार्थियों को पदक देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
दर्शन अकादमी में उत्साह से मनाया हरियाणा दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कालका। दर्शन अकादमी, कालका में हरियाणा दिवस उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हरियाणा की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली इतिहास और परंपराओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इस दौरान इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें चारों सदनों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में हरियाणा के इतिहास, प्रसिद्ध व्यक्तित्वों, लोक संस्कृति, खेलों, पर्यटन स्थलों और भौगोलिक विशेषताओं से जुड़े प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में येलो हाउस ने प्रथम, ब्लू हाउस ने द्वितीय और रेड हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य निखिल खुराना ने विजेता विद्यार्थियों को पदक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को हरियाणा की गौरवशाली संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने तथा राज्य की उन्नति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें