फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: समलासन मंदिर से माता के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य पुलिस जांच में जुटी, एक दिन पहले बगलामुखी मंदिर में हो चुकी है चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररनी। रायपुररानी स्थित समलाशन देवी मंदिर के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया। मंदिर प्रबंधन से जुड़े जितेंद्र मोहन शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 दिसंबर की सुबह जब वह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो परिसर में अंधेरा था। जांच करने पर पता चला कि बिजली मीटर की तार कटी हुई थी और मंदिर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था।
मंदिर के भीतर जाकर देखा गया तो माता का चांदी का छत्र, दो चांदी के शेर, दो चांदी की जोड़ियां, चांदी की प्लेट सहित अन्य कीमती सामान गायब मिले। इसके साथ ही मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी चोर अपने साथ ले गए जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना तुरंत डायल-112 पर दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इससे पहले 14 दिसंबर को भी मोरनी के बगलामुखी मंदिर में चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें