फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सर्टिफिकेट में नाम, पिता का नाम, पता और जन्मतिथि में बदलाव के लिए महीनों नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
तय समय सीमा में निपटाने के लिए सीबीएसई जारी करेगा व्हाट्सएप मोबाइल नंबर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। विद्यार्थियों के सर्टिफिकेट में नाम, पिता का नाम, पता और जन्मतिथि में बदलाव को लेकर अब लोगों को महीनों तक चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) पंचकूला कार्यालय की ओर से इसके लिए ठोस योजना तैयार की गई है। योजना के तहत मार्कशीट में बदलाव, नाम परिवर्तन सहित नई मार्कशीट से जुड़े मामलों को तय समय सीमा में निपटाने के लिए जल्द ही एक व्हाट्सएप मोबाइल नंबर जारी किया जाएगा।

सीबीएसई का पंचकूला कार्यालय सेक्टर-5 में स्थित है, जहां से हिमाचल प्रदेश और हरियाणा दोनों राज्यों के विद्यार्थियों से जुड़े मार्कशीट, मान्यता सहित अन्य कार्य निपटाए जाते हैं। यहां रोजाना 200 से अधिक लोग मार्कशीट में नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि में संशोधन के लिए पहुंचते हैं। कई मामलों में मैनुअल और ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद लोगों को तीन से छह महीने तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


इसी समस्या को देखते हुए सीबीएसई की ओर से बैठक कर यह निर्णय लिया गया है कि नए साल तक एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। इस नंबर के माध्यम से शिकायतों की निगरानी की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी मामलों का निपटारा निर्धारित समय सीमा में हो। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी क्षेत्रीय अधिकारी स्वयं करेंगे, ताकि काम में अनावश्यक देरी न हो।

इस पहल से हिमाचल और हरियाणा के विभिन्न जिलों से पंचकूला आने वाले अभिभावकों और विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अभी तक कई लोग बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर थे। शिमला से आए सुधीर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की मार्कशीट में जन्मतिथि की त्रुटि को ठीक कराने के लिए वह पिछले छह महीने से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक संशोधन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


कोट:
हिमाचल और हरियाणा का सीबीएसई सेंटर पंचकूला में है। सर्टिफिकेट में नाम-पता से जुड़े बदलाव के लिए जल्द ही एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया जाएगा। लोगों के काम की निगरानी करूंगा और स्टाफ को भी निर्देश दिए जाएंगे कि सभी मामलों का निपटारा समय पर किया जाए।
-राजेश कुमार गुप्त, क्षेत्रीय अधिकारी, सीबीएसई पंचकूला, सेक्टर-5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें