फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दस दिन बाद खुला मोरनी-रायपुररानी मार्ग, लोगों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
पलासरा के पास पहाड़ी से मलबा गिरने से बंद था रास्ता, 15 किलोमीटर अतिरिक्त सफर से मिली निजात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। करीब दस दिनों से बंद मोरनी-रायपुर रानी मार्ग गुरुवार को यातायात के लिए खोल दिया गया। पलासरा गांव के पास पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण मार्ग बंद था। रास्ता बंद होने से स्थानीय लोगों को रायपुर रानी पहुंचने के लिए मोरनी से टिक्कर ताल होकर करीब 15 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा था। मार्ग खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग खोलने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। कई स्थानों पर जेसीबी मशीनों की मदद से पहाड़ी से गिरे मलबे को हटाया जा रहा था, लेकिन लगातार बारिश के कारण काम प्रभावित हो रहा था। जेसीबी से मलबा हटाने के बाद बारिश होने पर पहाड़ी से दोबारा मलबा सड़क पर आ जाता था।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से बारिश नहीं होने के कारण सड़क पर जमा मिट्टी और मलबा सूखने लगा। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की मशीनरी ने तेजी से काम करते हुए मार्ग को पूरी तरह साफ कर यातायात के लिए खोल दिया। रास्ता खुलने के बाद वाहन चालकों और स्थानीय लोगों में खुशी दिखाई दी। विभाग के फील्ड कर्मचारी कृष्ण सिंह के लगातार प्रयासों से भी मार्ग खोलने में मदद मिली।
विज्ञापन

रायपुररानी है मोरनी का मुख्य बाजार
मोरनी क्षेत्र के लोगों के लिए रायपुर रानी मुख्य बाजार है। निर्माण सामग्री, राशन और रोजमर्रा की जरूरत का अधिकांश सामान खरीदने के लिए स्थानीय लोगों को रायपुर रानी जाना पड़ता है। मुख्य मार्ग बंद होने के कारण लोगों को टिक्कर ताल होकर करीब 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी। मार्ग खुलने से अब लोगों को इस अतिरिक्त सफर से राहत मिली है। हालांकि क्षेत्रवासियों का कहना है कि बारिश के दौरान मोरनी की पहाड़ी सड़कों पर मलबा गिरने की समस्या बनी रहती है। आगामी दिनों में मूसलाधार बारिश होने पर मार्ग के दोबारा बाधित होने की आशंका बनी हुई है। फिलहाल सड़क खुलने से लोगों को राहत मिली है और दैनिक आवागमन सुचारु होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें