फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के 900 से ज्यादा विद्यार्थियों के यूक्रेन में फंसे होने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार को यूक्रेन में फंसे 500 से अधिक पंजाबी विद्यार्थियों की जानकारी मिल चुकी है। इसके आधार पर यह अनुमान भी लगाया जा रहा है कि राज्य के 900 से ज्यादा विद्यार्थी यूक्रेन में पढ़ने गए हुए हैं। हालांकि यह संख्या कम या ज्यादा हो सकती है क्योंकि सरकार द्वारा तैयार किया जा रहा डाटाबेस, कंट्रोल रूम तक पहुंच रहे विद्यार्थियों के परिजनों से मिल रही जानकारी के आधार पर तैयार हो रहा है। सरकारी अधिकारियों ने कहा है कि संबंधित जिला प्रशासन के साथ साझा किए गए इस ब्योरे को इन विद्यार्थियों की सुरक्षित वापसी के लिए केंद्र सरकार के पास भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने इस बीच प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि - ‘सोशल मीडिया पर विद्यार्थियों के दिल पसीज देने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं। हमारे बच्चों के साथ यूक्रेन-पोलैंड सीमा पर बहुत बुरा बर्ताव किया जा रहा है। मैं जानता हूं कि यह मुश्किल घड़ी है, लेकिन हमारे हजारों बच्चे अभी तक यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में फंसे हैं। बच्चों के पास यातायात के साधन नहीं हैं और वे कई दिन से भूखे-प्यासे भी हैं।’
इस बीच, पंजाब में विभिन्न जिलों में डीसी और एसपी कार्यालयों में पहुंच रहे विद्यार्थियों के परिजनों से मिल रही जानकारी के आधार पर जो डाटा तैयार किया जा रहा है, उसे कंट्रोल रूम द्वारा कंपाइल करके केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है। जिलों से अब तक मिली जानकारी के अनुसार, कपूरथला जिले के 27 विद्यार्थी यूक्रेन में फंसे हैं, जबकि इसी जिले के फगवाड़ा कस्बे से भी 7 विद्यार्थियों के परिजनों ने जानकारी मुहैया कराई है। जालंधर जिले के 53 विद्यार्थियों के यूक्रेन में फंसे होने का सूचना जिला प्रशासन को अब तक मिल चुकी है, जबकि फरीदकोट जिले के 12 विद्यार्थी भी भारत से पहुंचने वाली मदद का इंतजार कर रहे हैं। इनमें कोटकपूरा के 10, जैतो व फरीदकोट के एक-एक विद्यार्थी हैं। इनमें से तीन विद्यार्थी यूक्रेन की राजधानी कीव में पढ़ते हैं, जबकि शेष 9 विद्यार्थी अन्य शहरों में हैं।
विज्ञापन

नवांशहर जिले के डीसी विशेष सारांगल ने बुधवार को बताया कि उन तक पहुंची जानकारी के अनुसार नवांशहर के 28 विद्यार्थी यूक्रेन में फंसे हैं। इसी तरह लुधियाना जिले के 38 विद्यार्थियों के वहां फंसे होने की जानकारी मिली है, जबकि विद्यार्थियों के परिजनों द्वारा कंट्रोल रूम से संपर्क करने का सिलसिला भी जारी है।
विज्ञापन

उधर, यूक्रेन से सकुशल घर लौटी एक छात्रा ने अमृतसर जिले के डीसी को ऐसे 52 विद्यार्थियों की सूची सौंपी है, जो इस जिले के बाशिंदे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें