फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका विधायक ने खुला दरबार में सुनीं शिकायतें

Sat, 21 May 2016 10:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कालका विधायक ने खुला दरबार में सुनीं शिकायतें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधायक लतिका शर्मा ने पिंजौर ब्लॉक के गांव नानकपुर में खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और संबधित अधिकारियों को शिकायतों के निवारण के लिए निर्देश  दिए। इस अवसर पर एसडीएम आशुतोष राजन भी मौजूद थे।
विज्ञापन


विधायक ने एसडीएम आशुतोष राजन से कहा कि वे उपमंडल स्तर के विभागों से संबंधित शिकायतों पर उचित कार्रवाई करवाना सुनिश्चित करें। ग्रामीण जिस आस के साथ खुले में दरबार में समस्याएं लेकर आते हैं वे हल हो जाएं।

बाद में विधायक ने गांव नानकपुर में 21 लाख की लागत से बने सामुदायिक केंद्र का भी उद्घाटन किया। लतिका शर्मा ने कहा कि सामुदायिक केंद्र खुलने से आम जनता को इसका लाभ मिलेगा और वे इस सामुदायिक केंद्र में किसी भी प्रकार का आयोजन आसानी से कर पाएंगे।
विज्ञापन


विधायक ने  ग्रामीणों को सामुदायिक केंद्र  के अच्छी तरह रखरखाव की सलाह दी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजीव कौशल के अलावा   भाजपा जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष राम दयाल नेगी, गगन सिंह चौहान, सुरजीत राही, महामंत्री वीरेंद्र राणा, अशोक नेगी, रामलाल मेहता, बबलू, जसमेर सिंह बिल्लू, सरपंच गांव नानकपुर संदीप कुमार आदि गणमान्य लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें