फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएबीएल की टीम आज करेगी जांच, ट्रेंड कंप्यूटर ऑपरेटर्स को हटाया

Sat, 21 May 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रेंड कंप्यूटर ऑपरेटर्स को हटाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नेशनल एक्रेडेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड केलिब्रेशन लेबोरेटरी (एनएबीएल) की टीम शनिवार को पंचकूला सेक्टर-6 जनरल अस्पताल के लैब की जांच के लिए आने वाली है। इधर एनएबील के तहत ट्रेंड चार कंप्यूटर्स ऑपरेटरों को लैब से हटा दिया गया है।
विज्ञापन


ये मुलाजिम मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना के तहत अस्पताल की लैब में तैनात थे। फिलहाल अस्पताल में मरीजों के टेस्ट रिपोर्ट फोर्थ क्लास मुलाजिमों से तैयार करवाया जा रहा है। अभी लैब से हटाए गए चारों मुलाजिमों को एनएचएम के तहत सिविल सर्जन कार्यालय पंचकूला में तैनात किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक अस्पताल की लैब में एनबीएल के तहत योग्य कंप्यूटर ऑपरेटरों की कमी, अस्पताल प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। कहीं एनएबीएल की टीम ने वर्तमान में तैनात किए गए फोर्थ क्लास मुलाजिमों से कुछ पूछ लिया तो मुसीबत न खड़ी हो जाए। सूत्रों का कहना है कि सिविल सर्जन कार्यालय में तैनात पूर्व कंप्यूटर ऑपरेटरों से लैब इंचार्ज की ओर से डायरेक्ट वे में अपरोच किया जा रहा है कि जब तक एनएबीएल की टीम अस्पताल में जांच करेगी, तब तक ये मुलाजिम अस्पताल की लैब में कार्य करें। लेकिन ये स्वास्थ्य कर्मी अब लैब में काम करने को तैयार नहीं हैं। 21 और 22 मई को एनबीएल की टीम अस्पताल के लैब की जांच करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें