फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा- @एमएल खट्टर पर करें टैग, करेंगे समस्या का समाधान

Mon, 27 Apr 2020 09:56 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
लॉकडाउन में अगर हरियाणा के लोगों को कोई समस्या है या हो तो वे सीधा सीएम के ट्विटर हैंडल @एमएल खट्टर पर अपनी शिकायत टैग कर सकते हैं। सीएम मनोहर लाल ने रविवार को जनता के नाम संबोधन में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लॉकडाउन में शुरू से जनता की समस्याओं का समाधान करने में जुटी है। सभी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा किया जा रहा है। बावजूद इसके अगर किसी को भी कोई समस्या आ रही है तो वह उनके ट्विटर हैंडल पर साझा करें।

अपने आसपास के लोगों की समस्याओं को भी उठाया जा सकता है। समस्याओं को फोन नंबर व लोकेशन के साथ सांझा करना होगा। समस्याओं के समाधान का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार लॉकडाउन में हर वर्ग का ख्याल रख रही है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर आ रही समस्याओं, शिकायतों व मांग को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। हरियाणा की जनता आश्वस्त रहे कि उन्हें जरूरत की हर वस्तु मुहैया कराई जाएगी। आपदा की इस घड़ी में सरकार का साथ दें व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही लॉकडाउन की पाबंदियों का पालन करें। ये आपकी सुरक्षा के लिए ही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें