फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लापता युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

Mon, 14 Jul 2025 11:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बठिंडा। छह दिन से लापता गांव भागीवांदर निवासी गुरसेवक सिंह (32) का शव रविवार को गांव जस्सी पौ वाली नहर से बरामद हुआ। मृतक के परिजनों ने हत्या का आशंका जताई है। साथ ही मामले की जांच कर आराेपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। थाना तलवंडी साबो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान 32 वर्षीय गुरसेवक सिंह निवासी गांव भागीवांदर के तौर पर हुई।
विज्ञापन


गुरसेवक के पिता मेजर सिंह ने थाना तलवंडी साबो पुलिस को बयान दिए हैं कि उसका बेटा गुरसेवक सिंह आठ जुलाई से संदिग्ध हालात में लापता था। 13 जुलाई को बेटे का शव गांव जस्सी पौ वाली जिला बठिंडा की नहर से बरामद हुआ। मेजर सिंह का आरोप है कि गुरसेवक सिंह की हत्या की गई है। उन्होंने मांग कि मामले एफआईआर दर्ज कर जांच की जाए और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने गुरसेवक सिंह के शव का सिविल अस्पताल बठिंडा से पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने शव सिविल अस्पताल तलवंडी साबो के शवगृह में रखवाया है। परिजनों का कहना है कि जब तक उनके बेटे की हत्या का मामला दर्ज नहीं किया जाता वे शव का अंतिम संस्कार कर नहीं करेंगे। तलवंडी साबो पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें