फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लुधियाना स्टेशन पर बदमाशों ने यात्री से की मारपीट, नकदी भी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक यात्री से मारपीट की और उसकी तलाशी लेने के बहाने नकदी लूट ली। जीआरपी को वारदात की शिकायत करने पर बदमाशों ने कुछ रुपये लौटाकर मामले को रफा-दफा कर दिया।
मेहनत की कमाई गंवाने के बाद यात्री मायूस होकर लौट गया। पीड़ित यात्री अरबाज खान ने बताया कि वह राज मिस्त्री का काम करने लुधियाना आया था। कई महीने तक मेहनत-मजदूरी करने के बाद राजस्थान वापस जा रहा था। वह स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर था कि तभी कुछ व्यक्ति आकर तलाशी लेने लगे। अरबाज के मुताबिक उसकी जेब में पथरी की दवा थी, जिसे आरोपियों ने नशीली दवा बताते हुए मारपीट शुरू कर दी और जेब से करीब 37500 रुपये छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब जीआरपी थाने जाकर शिकायत की तो आरोपियों ने 20 हजार रुपये लौटा दिए, लेकिन साढ़े 17 हजार अपने पास रख लिए। वहीं जीआरपी के एसएचओ पलविंदर सिंह का कहना था कि आरोपियों की पहचान हो गई थी, लेकिन पीड़ित यात्री दोबारा आने की बात कहकर थाने से चला गया और वापस नहीं आया। इस वजह से कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें