फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कबाड़ के गोदाम में भयंकर आग लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। अबोहर के अजीमगढ़ इलाके में बुधवार की रात एक कबाड़ के गोदाम में भयंकर आग लग गई, जिससे गोदाम में रखा सारा कबाड़ जल गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार अजीमगढ़ में नागा बाबा डेरा के सामने हुकुमचंद के गोदाम में कबाड़ का सामान रखा हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब 12 बजे लोगों ने इस गोदाम से आग की लपटें उठती देख इसकी सूचना फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को दी। दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और सुबह तक आग बुझाने में जुटी रही। आग इतनी भयानक थी कि गोदाम में रखे गत्ते, प्लास्टिक व पन्ने जलकर राख हो गए। वहीं, आसपास के लोगों ने बताया कि इस आग के कारण उनके घरों की दीवारों के साथ-साथ छत पर रखी टंकियाें व चारपाइयों को भी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। आगजनी में गोदाम मालिक का हजारों का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें