पंचकूला। सेक्टर-10 में चाकू से हमला कर नाबालिग को घायल करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, घायल के पिता ने बताया कि उसका बेटा रविवार सुबह अपने दोस्तों को साथ सेक्टर-5 पार्क में क्रिकेट खेलने गया था। सुबह उसका बेटा दोस्तों के साथ सेक्टर-10 मार्ट में कुछ खाने के लिए रुक गया। उसी दौरान पास ही दो युवक और एक युवती शराब लेने के लिए ठेके का शटर खटखटा रहे थे। इसी दौरान उसके बेटे के दोस्त की आरोपियों के साथ बहस हो गई। इसके बाद आरोपी उसे पीटने गले। जैसे ही उसका बेटा अपने दोस्त को बचाने लगा तो एक आरोपी ने चाकू निकाला और उसको कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता को फोन पर सूचना दी गई। इसके बाद घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद घायल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।