फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ मार्केट में आधी रात को लगी आग, फास्ट फूड की चार दुकानें जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-7 की बूथ मार्केट की दुकानों में शनिवार देर रात करीब दो बजे भीषण आग लग गई। इससे फास्ट फूड की चार दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान दुकानों में रखे बड़े रेफ्रिजरेटरों के कंप्रेशर फटने की वजह से लगातार करीब तीन धमाके भी हुए। इसके बाद आग की लपटें और तेज हो गई। सूचना मिलते ही फायर विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अन्य दुकानों में आग के फैलने से पहले ही फायर विभाग ने आग पर काबू पा लिया नहीं तो अन्य दुकानें भी चपेट में आ जाती।
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फायर विभाग ने आग लगने के कारण की पुष्टि नहीं की है। आग बुझाने के दौरान मौके पर पुलिसकर्मी समेत मार्केट के अन्य दुकानदार भी मौजूद रहे। चारों दुकानों पर फास्ट फूड बेचा जाता था। रात को फायर विभाग के कर्मचारियों को दुकानों में ताले लगे होने के कारण आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शटर तोड़कर आग पर काबू पाया गया। दुकान की बेसमेंट में भी आग लगी होने के कारण ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत यह रही कि आग लगने के दौरान वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। आग बुझाने के दौरान बेसमेंट में पानी भर गया। इस वजह से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।
सेक्टर-7 की बूथ मार्केट में आग लगने की वजह से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। हैवी रेफ्रिजेरेटर के कंप्रेशर फटने की वजह से आग की लपटें और तेज हो गई थी। पांच फायर टेंडर और करीब एक दर्जन फायर कर्मचारियों की मदद से करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। - तरसेम सिंह, फायर आफिसर, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें