फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पारा 40 डिग्री के करीब, तेज धूप से बढ़ी परेशानी<bha>;</bha> डॉक्टरों की हाइड्रेशन की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्म हवाओं और लू के असर से उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिले में लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने से दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। खासकर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।
अस्पतालों में भी गर्मी से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में उल्टी, दस्त, चक्कर और कमजोरी की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

एमडी मेडिसिन डॉ. अश्वनी भटनागर ने बताया कि तेज धूप और लू के कारण शरीर में पानी की कमी हो रही है, जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने सलाह दी कि लोग अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें और यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर ढककर तथा हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनकर ही निकलें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, ताकि शरीर हाइड्रेट बना रहे। डॉक्टरों ने विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखने की अपील की है, क्योंकि इन पर गर्मी का असर जल्दी पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और गर्मी के मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के अनुसार ताजे और हल्के भोजन का सेवन करें तथा खुले में रखे खाद्य पदार्थों से बचें, ताकि संक्रमण और बीमारियों से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें