फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर का दौरा : संक्रमितों का कोविड सेंटर में रखा जा रहा है विशेष ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सामुदायिक केंद्र सेक्टर-12 में कोरोना संक्रमितों के रहने, खाने-पीने और सफाई व्यवस्था का नगर निगम द्वारा विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस सामुदायिक केंद्र को 10 जनवरी 2022 को कोविड सेंटर बना दिया गया था। इसके बाद रोजाना 15 से 20 मरीज यहां पर आ रहे थे। अब संक्रमण दर कम होने के बाद मरीजों की संख्या 5 से 6 के बीच रह गई है। नगर निगम की तरफ से इस सेंटर में 40 मरीजों के रुकने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि हंसा ट्यूब्स के मालिक सुरिंद्र गर्ग ने इस कोविड सेंटर को चलाने में विशेष सहयोग दिया। कर्मचारियों, डॉक्टरों और मरीजों के लिए रोजाना सेंटर में ही खाने का प्रबंध किया जा रहा है। मेयर ने बताया कि कोविड सेंटर में बेड, गद्दे, कुर्सियां, खाने-पीने, शौचालयों की व्यवस्था की गई है। मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि कोविड के निर्देशों की पालना और पूर्ण कोविड टीकाकरण करके हम कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को हरा सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सरकार द्वारा जारी निर्देशों की पालना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें