श्री माता मनसा देवी मंदिर के 200 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को शोभायात्रा निकलेगी। शोेभायात्रा मंदिर से शुरू होकर सेक्टर-7, पंचकूला मार्केट, गुरुद्वारा, सेक्टर-7 मंदिर, सेक्टर-9 की मार्केट व प्राचीन शिव मंदिर से सेक्टर-10 की मार्केट व मंदिर से सेक्टर-2 श्रीराम मंदिर से सेक्टर-1 लघु सचिवालय से सेक्टर-6 से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से वापस सिंह द्वार होते हुए मंदिर पर संपन्न होगी। शोभायात्रा के लिए पंचकूला पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं।
कार्यक्रम और अतिथि
8 अप्रैल सुबह नौ बजे हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी द्वारा घट स्थापन और हवन
9 अप्रैल को सुबह 9 बजे हरियाणा की शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन द्वारा हवन में भाग
9 अप्रैल सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव आरके खुल्लर हवन में भाग लेंगे
11 अप्रैल सुबह 9 बजे हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल हवन में भाग लेंगे
12 अप्रैल को सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा चार नए मंदिरों और दो पुराने मंदिरों उद्घाटन
13 अप्रैल को सुबह 9 बजे हरियाणा के महाधिवक्ता माता के दर्शनों के लिए आएंगे
14 अप्रैल को सुबह 9 बजे हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी हवन में भाग लेंगे
15 अप्रैल को सुबह 9 बजे शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा हवन में भाग लेंगे
कार्यक्रम
5 अप्रैल श्री माता मनसा देवी से शोभायात्रा
9 अप्रैल को कालका के श्री काली माता मंदिर में अमरेन्द्र बाबी का जागरण
9 अप्रैल-सिद्धार्थ मोहन द्वारा श्रीमाता मनसा देवी मंदिर में भजन गायन
10 अप्रैल-विश्व प्रसिद्ध भजन सम्राट अनूप जलोटा द्वारा भजन गायन शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक 12 अप्रैल-सायं 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक कविता पोडवाल की भजन संध्या
8 अप्रैल से 15 अप्रैल-रोजाना दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक भागवत कथा का आयोजन सत्संग भवन