फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
हादसे के बाद अस्पताल में खड़े परिजन। संवाद
विज्ञापन
पंचकूला-जीरकपुर। जीरकपुर में एक दुकान में प्लास्टर करने के बाद घर जाने की तैयारी कर रहे राजमिस्त्री करंट की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद मजदूर उसको सेक्टर-6 अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गांव गजरौला जिला अमरोहा यूपी निवासी अंकित के रूप में हुई है।
विज्ञापन

उसके साथ काम कर रहे राजमिस्त्री गुरुदेव ने बताया कि पंजाब काॅलोनी की एक दुकान में ढाई माह से प्लास्ट लगाने का काम चल रहा है। शनिवार की शाम दुकान का खत्म होने के बाद अंकित लोहे की सीढ़ी हटा रहा था। सीढ़ी 11 हजार हाई वोल्टेज की तार को छू गई। इसके बाद उसको जोरदार झटका लगा। वह दूर जाकर गिरा।

तीन लोग एक साथ कर रहे थे काम
उत्तर-प्रदेश अमरोहा निवासी राजमिस्त्री गुरुदेव ने बताया कि अंकित उनके साथ पंचकूला माजरी चौक पर किराए पर रहता था। ढाई माह से जीरकपुर में दुकान बनाने का काम चल रहा था। शनिवार को रामचंद्र, अंकित के साथ काम कर रहा था। करंट की चपेट में आते ही अंकित मौके पर ही बेहोश हो गया था। रास्ते में कई बार उसने हिचकी ली। हादसे की जानकारी यूपी के अमरोहा निवासी के अंकित के घरवालों की सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें