फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अस्पतालों में हेल्थ वर्कर, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए मास्क अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। देशभर में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने नई हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने नई एडवाइजरी पर जानकारी देते हुए कहा कि राज्य के सभी अस्पतालों में हेल्थ वर्करों को मुंह पर मास्क पहनने के लिए कहा गया है। इसके अलावा बुजुर्गों, गर्भवत्ती महिलाओं और बच्चों को भी मास्क पहनने की हिदायत दी गई है। अस्पताल के इमरजेंसी, ओपीडी और महिला एवं बाल चिकित्सा विभाग में इलाज या डॉक्टरी जांच के लिए आने वाले लोगों को मुंह पर मास्क पहनने, सेनेटाइजर का इस्तेमाल और भीड़-भाड़ से उचित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी है। बता दें पंजाब में अब तक कोरोना के 35 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। बता दें राज्य में सबसे अधिक मामले लुधियाना में हैं। यहां 23 नए मामले आ चुके हैं। लुधियाना में ये इजाफा ऐसे समय में हुआ है जब यहां चुनावों के चलते राजनीतिक गतिविधियां, भीड़भाड़ वाले चुनाव प्रचार और गर्मी की छुट्टियों के कारण पर्यटन स्थलों पर आवाजाही तेज हो चुकी है।



स्वास्थ्य विभाग की नई एडवाइजरी
-बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, बीमार और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग भीड़भाड़ वाले और बाजारी स्थानों पर मास्क आवश्य पहनें।
-स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी मास्क पहनने और कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की सलाह दी गई है।
-खांसते या छींकते समय अपने मुंह और नाक को रूमाल, टिश्यू से ढकें।

-यदि किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई है, तो वह मास्क पहनें और तुरंत डॉक्टर से जांच कराए।

-बिना हाथ धोए अपने चेहरे, मुंह या आंखों को न छुएं।
-सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचें।
-सेल्फ मेडिकेशन से बचें, अगर किसी को सांस लेने में दिक्कत हैं तो वह डॉक्टर से संपर्क करे।
लुधियाना में सात, अमृतसर में गर्भवती समेत दो कोरोना पॉजिटिव मिले
लुधियाना/अमृतसर। लुधियाना जिले में शनिवार को सात और कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है। इनमें 3 पुरुष और 4 महिलाएं हैं। इससे कोरोना एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। इन सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। आंकड़ों के मुताबिक इस साल जिले में अब तक कुल 38 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें से अधिकतर ठीक हो चुके हैं। वहीं अमृतसर में एक गर्भवती महिला व सरकारी मेडिकल कॉलेज की लैब अटेंडेंट, दोनों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। गुरु नानक देव अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. कर्मजीत सिंह ने बताया कि दोनों मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीमारियों से पीड़ित मरीजों का ध्यान रखना जरूरी : एमएस

मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. कर्मजीत सिंह ने बताया कि सेहत विभाग ने कोरोना महामारी को लेकर एडवाइजरी जारी कर लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने और मास्क पहनने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बच्चों और बुजुर्गों को अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को भी अपना ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें