फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बंद हुई कई ट्रेनों का शुरू नहीं हुआ संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना संक्रमण के बाद लगे लॉकडाउन ने पूरे देश में रेल सेवा बंद कर दी गई। लॉकडाउन हटने और संक्रमण घटने के बाद देश में रेल सेवा फिर से बहाल कर दी गई। अभी पंचकूला और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से पहले चलने वाली कई ट्रेनों का संचालन बहाल नहीं हो सका है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचकूला और चंडीगढ़ का रेलवे स्टेशन एक ही है। चंडीगढ़ दो राज्यों की राजधानी होने के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश भी है। हिमाचल प्रदेश भी यहां से बिल्कुल सटा हुआ है। हरियाणा और पंजाब प्रदेश की सभी योजनाएं यहीं से क्रियान्वित होती हैं। इसके बावजूद यहां रहने वाले लोगों को पर्याप्त रेल सुविधा नहीं मिल रही है। यहां से यात्रियों का आवागमन काफी ज्यादा होने के कारण समय-समय पर रेल सुविधा बढ़ाने और नई रेल चलाने की मांग उठाई जाती है। मगर लॉकडाउन हटने के बाद पहले से चल रही सभी ट्रेनों का भी संचालन नहीं किया गया।
विज्ञापन

चार ट्रेनों को कर दिया बंद, चलने की उम्मीद नहीं
रेवले विभाग ने नई दिल्ली से कालका के बीच चलने वाली हिमालय क्वीन को बंद कर दिया। यह हर रोज पंचकूला रेलवे स्टेशन से शाम 5.35 पर रवाना होती थी। रात 10 बजे रवाना होने वाली बाड़मेर एक्सप्रेस को भी नहीं चलाया गया। यह फिरोजपुर से कालका के बीच चलती थी। शाम को साढ़े 6 बजे चलने वाली अंबाला- नंगल डैम पैसेंजर और सुबह 8 बजे चलने वाली दिल्ली-कालका पैसेंजर ट्रेन को भी लॉकडाउन के बाद दोबारा नहीं चलाया गया है।
डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को एक दिन किया
चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ चलने वाली डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस लॉकडाउन से पहले सप्ताह में दो दिन चलती थी। यात्रियों की लंबे समय से मांग थी कि इसे हर रोज चलाया जाए। इस रूट पर जाने वाले यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा है। मगर लॉकडाउन हटने के बाद इस ट्रेन को सप्ताह में दो की जगह एक दिन कर दिया गया है। इस रूट पर जाने वाले यात्रियों को ट्रेन में सीट ही नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमालय क्वीन गाड़ी दिल्ली की है। बाकी ट्रेनों का अभी तक संचालन दोबारा शुरू नहीं हुआ है। फिलहाल ऐसी कोई योजना भी नहीं है।
- जीएम सिंह, डीआरएम, अंबाला डिविजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें